एशिया
एशिया महाद्वीप यह विश्व में जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है
उपनाम- विषमताओं का महाद्वीप, महाद्वीपों का महाद्वीप,सभ्यताओं का पालना
1 प्रमुख पर्वत -
हिमालय- विश्व की नवीनतम वलित पर्वत श्रृंखला है यह पाकिस्तान भारत भूटान नेपाल चीन में विस्तृत है, इस का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट है जो विश्व का भी सर्वोच्च शिखर है यह नेपाल में चीन की सीमा पर स्थित है इसे नेपाल में सागरमाथा कहते हैं 1953 में तेनजिंग नोर्गे तथा न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी ने एवरेस्ट को प्रथम बार फतह किया
अराकान योमा - यह म्यांमार मे हिमालय के पूर्वी मोड़ के रूप में विस्तृत नवीन वलित पर्वतमाला है
हिंदूकुश पर्वत माला -अफगानिस्तान पाकिस्तान में विस्तृत नवीन वलित पर्वत माला
सुलेमान तथा किरथर- पर्वतमाला पाकिस्तान
कुनलुन -पर्वतमाला चीन नवीन वलित पर्वत है
आदम चोटी -श्रीलंका
2.प्रमुख पठार
1.तिब्बत का पठार -चीन विश्व का सर्वोच्च पठार है
2.पामीर का पठार -मध्य एशिया देशों ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, आदि में स्थित है। पामीर विश्व की छत कहलाता
3.प्रमुख मरुस्थल
1.अरब का मरुस्थल- विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उष्ण मरुस्थल है यह सऊदी अरब में स्थित है
2. थार का मरुस्थल -यह मुख्यतः भारत व पाकिस्तान में स्थितहै
3.गोबी मरुस्थल - मंगोलिया में विस्तृत स्थल पर स्थित विश्व का सबसे बड़ा शीत मरुस्थल है
4.तकला माकन- चीन में स्थित एक शीत मरुस्थल ह
4.एशिया की प्रमुख नदियां
1.यांगत्से नदी - चीन । यह एशिया की सबसे लम्बी नदी है, यांगत्से नदी (Yangtze River) के तट पर वुहान (Wuhan) व शंघाई (Shanghai) स्थित हैं।
2.हवांग हो - चीन । इसे पीली नदी (Yellow River) भी कहा जाता है। इसे चीन का शोक भी कहा जाता है।
3.सिक्यांग नदी -चीन । में प्रवाहित होने वाली नदी है, जिसके तट पर हांगकांग नगर स्थित है।
4. दजला-फरात नदियां यह इराक की एक मुख्य नदी है, जिसे मेसापोटामिया सभ्यता की जन्मभूमि कहा जाता है। टिगरिस नदी के तट पर बगदाद स्थित हैं।दजला (टिगरिस) व फरात (यूफ्रेटस) नदियों का दोआब शत-अल-अरब का मैदान कहलाता है।
नोट ओब ,यनीसी ,लीना साइबेरिया से निकलकर आर्कटिक महासागर में विलीन होने वाली नदियां हैं
5.प्रमुख झीलें
1.कैस्पियन सागर -मध्य एशिया में स्थित यह विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है
2.बैकाल झील -यह रूस के साइबेरिया में स्थित विश्व की सबसे गहरी झील है
3.वान झील -तुर्की यह विश्व की सर्वाधिक खारी झील है
4.मृत सागर- यह जॉर्डन व इजराइल की सीमा पर स्थित विश्व की दूसरी सर्वाधिक खारी झीलें एवं विश्व का निम्नतम बिंदु है
5.अरल सागर -यह कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान की सीमा पर स्थित है झील है जिसमें आमू दरिया तथा सीर दरिया आकर विलीन होती हैं
6.पैगांगसो -यह विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील है जो कि भारत और तिब्बत में स्थित है
6.प्रमुख घास के मैदान
1.स्टैपी.- यह शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान है जिनका विस्तार मध्य एशिया में है,, यह गेहूं उत्पादन के लिए जाने जाते हैं
7.एशिया की प्रमुख जल संधियां
1बेरिंग जल संधि- यह बेरिंग सागर को चुकची सागर से जोड़ती है जबकि साइबेरिया को अलास्का से अलग करते हैं
2. पाक जल संधि -यह भारत तथा श्रीलंका को पृथक करती है मन्नार की खाड़ी में स्थित है
3.मलक्का जलसंधि - यह मलेशिया तथा सुमात्रा के मध्य में है।
4.बाब एल मडेब जलसंधि - लालसागर को अदन की खाड़ी से जोड़ती है तथा यमन (एशिया) और जिबूती (अफ्रीका) को अलग करती है। इसे आँसुओं का द्वार भी कहते हैं।
5..हारमुज जलसंधि- फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ती है तथा ईरान को ओमान से अलग करती है ।
अफ्रीका महाद्वीप
अफ्रीका उपनाम
अंध महाद्वीप ,काला महाद्वीप ,पठारी महाद्वीप भी कहा जाता है |
अफ्रीका विश्व का एकमात्र महाद्वीप, जहाँ से कर्क रेखा, विषुवत रेखा ,मकर रेखा, ग्रीनविच गुजरती
अफ्रीका एकमात्र महाद्वीप है जो चारों गोलार्द्ध में स्थित है
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पर्वत-
1.एटलस पर्वतमाला : अफ्रीका की एकमात्र नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला है, जिसका विस्तार 3 देशों – अल्जीरिया, मोरक्को, ट्यूनीशिया में है ।
2.किलिमंजारो पर्वत - अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी है, जो तन्जानिया (Tanzania) में स्थित है।
3.कैमरून पर्वत -यह पश्चिम अफ्रीका का एकमात्र जागृत ज्वालामुखी है ,
अफ्रीका के प्रमुख पठार
कटंगा पठार- यह कांगो में स्थित है तांबा तथा हीरा उत्पादन हेतु प्रसिद्ध।
अफ्रीका के प्रमुख मरुस्थल
1.सहारा मरूस्थल- अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित सहारा मरूस्थल (Sahara Desert) विश्व का सबसे बड़ा गर्म मरुस्थल है।
2.कालाहारी मरूस्थल -कालाहारी मरुस्थल का विस्तार अफ़्रीका के बोत्सवाना, नामीबिया तथा दक्षिण अफ़्रीका मैं है।
3 नामिब मरूस्थल- नामीबिया देश में स्थित है।
अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
1.नील नदी - यह विश्व की सबसे लंबी नदी है ,यह विक्टोरिया झील से निकलती है एवं भूमध्य सागर में विलीन होती है सूडान की राजधानी खार्तूम तथा मिस्र की राजधानी काहिरा नदी के किनारे स्थित है है। मिस्र में नील नदी पर आस्वान बांध व नासिर झील स्थित है।मिस्त्र को नदी का वरदान कहा है।
2.कांगो/जायरे नदी कांगो नदी विषुवत् रेखा को 2 बार काटती हैं। कांगो नदी पर ही स्टेनले तथा लिविंगस्टोन जलप्रपात है।
3.जाम्बेजी नदी -
यह नदी जाम्बिया व जिम्बाब्वे के मध्य सीमा निर्धारित करती है।इस नदी पर विक्टोरिया जल प्रपात स्थित है। जाम्बेजी नदी पर स्थित करीबा बांध अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा जल विद्युत उत्पादक केन्द्र है।
4.लिम्पोपो नदी - दक्षिण अफ्रीका में प्रवाहित होती है, जो मकर रेखा को 2 बार काटती है।
5.नाईजर नदी- इसे ताड़ तेल की नदी कहा जाता है
अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख झीलें
1. विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है। यह झील विषुवत रेखा पर स्थित है।
विक्टोरिया झील 3 देशों की सीमा की स्पर्श करती हैं – केन्या,तंजानिया, यूगांडा
2.टगान्यीका झील
टगान्यीका झील अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील हैं। पानी) है, जो घाना देश में स्थित है।
3.चाड झील
अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। जो चाड देश में स्थित है।
घास के मैदान
1.सवाना -मध्य अफ्रीका में उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में मिलने वाले घास के मैदानों को सवाना कहा जाता है।
2.वेल्ड -दक्षिण अफ्रीका के शीतोष्ण घास के मैदानों को वेल्ड कहा जाता है।
मुख्य जल संधियां
1.जिब्राल्टर जलसंधि- मोरक्को अफ्रीका को स्पेन यूरोप से पृथक करती है एवं भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ दिया इसे भूमध्य सागर की कुंजी कहा जाता है
2. मोजांबिक चैनल- यह मेडागास्कर को अफ्रीका की मुख्य भूमि से अलग करता है
नहर- स्वेज नहर यह भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है 18 69 में खोला गया
उत्तर अमेरिका महाद्वीप
उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलम्बस ने की थी । इस महाद्वीप को नई दुनिया की संज्ञा दी गयी थी इस महाद्वीप के स्थल भाग पर सर्वप्रथम पुर्तगाली अमेरिगो वेसपुक्की (1497-1504) पहुंचा था। इन्हीं के नाम पर इस महाद्वीप का नाम अमेरिका पड़ा।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप ह
मुख्य पर्वत
1.(रॉकी पर्वत श्रृंखला- यह एक नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला (mountain range) है, जिसका विस्तार – कनाडा USA) में है।
– माउंट मैकिन्ले जो इस महाद्वीप की भी सबसे ऊंची चोटी है। यह पर्वत चोटी अलास्का (USA) में स्थित है, इसे देनाली के नाम से भी जाना जाता है। यह अलास्का श्रेणी में स्थित है
2.अप्लेशियन पर्वत श्रृंखला -USA में स्थित यह एक पुरानी मोड़दार पर्वत श्रृंखला है।
मुख्य पठार
1.कोलोरेडो पठार USA में स्थित है। इस पठार पर बहने वाली कॉलरेडो नदी इसका प्रदान करके विश्व का सबसे गहरा बड़ा कैनियन ग्रैंड कैनियन बनाती हैं
मुख्य मरुस्थल
मोहावे – USA में स्थित उष्ण मरुस्थल ।
सोनेरान – यह मैक्सिको में स्थित एक उष्ण मरुस्थल है ।
ग्रेट बेसिन- यह यूएसए में स्थित उष्ण मरुस्थल है|
नदियाँ
1.मिसीसीपी नदी तथा मिसौरी नदी -USA में प्रवाहित होने वाली यह नदी इस महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है।
मिसीसीपी नदी पक्षी के पंजे के आकार का डेल्टा बनाते हुए मैक्सिको की खाड़ी (अटलांटिक महासागर) में गिरती हैं।
2.कोलोरेडा नदी -USA में प्रवाहित होने वाली यह नदी कोलोरेडा पठार से होकर बहती हैं,
3.हड़सन नदी -हड़सन नदी के तट पर न्यूयॉर्क शहर स्थित है।
4.पोटोमैक नदी -पोटोमैक नदी के तट पर वाशिंगटन डी.सी. स्थित है।
5.टेनेसी नदी -USA - इस नदी पर विश्व की सबसे पहली बहुउददेशीय नदी घाटी परियोजना शुरू की गयी थी।
6.सेंट लोरेंस नदी - यह कनाडा व USA की सीमा बनाते हुए प्रवाहित होती है ।
झीले -कनाडा की झीलें
1.ग्रेट बीयर झील – इसके तट पर रेडियम शहर स्थित है।,ग्रेट स्लेव
2.अथाबास्का झील – इस झील के तट पर यूरेनियम सिटी स्थित है।
3.विनीपैग झील – यह कनाडा की सबसे बड़ी झील है। विश्व की सबसे बड़ी गेहूं मंडी विनीपैग इसके किनारे स्थित है
महान झील प्रदेश USA
1.सुपीरियर झील – यह विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
2.मिशीगन झील 5 झीलों में से यह एकमात्र झील जो केवल USA में स्थित है इसी झील के तट पर शिकागों नगर स्थित
3.ह्यूरोन झील -‘सू‘ नहर सुपीरियर झील को ह्यूरोन झील से जोड़ती है।
4.ईरी झील -ह्यूरोन झील को ईरी झील से ईरी नहर जोड़ती है।
5.ओंटेरियो- ईरी को ओंटरियों से वेलैण्ड़ नहर जोड़ती है। इन दोनों नहरों के मध्य नियाग्रा जलप्रपात स्थित
ग्रेट सॉल्ट लेक→ USA में स्थित यह झील विश्व की तीसरी सर्वाधिक खारे पानी की झील है।
नहर -पनामा नहर (Panama canal )
पनामा नहर, कैरिबियन सागर (अटलांटिक महासागर) को पनामा सागर (प्रशांत महासागर) से जोड़ती हैं।
इसे प्रशांत महासागर का प्रवेश द्वार कहा जाता
घास के मैदान- प्रेयरी यह शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान हैंयूएसए कनाडा में विस्तृत
मुख्य जल संधियां -
डेविस जल संधि - यह विश्व की सबसे चौड़ी जलसंधि है यह बेफिन द्वीप को ग्रीनलैंड से पृथक करती है एवं बेफिन की खाड़ी को लैब्राडोर सागर से जोड़ती है
फ्लोरिडा जल संधि- यह फ्लोरिडा( यूएसए )को क्यूबा से पृथक करती हैं
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
यह विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है इसे त्रिभुजाकार महाद्वीप पक्षियों का महाद्वीप आदि नामों से जाना जाता है
प्रमुख पर्वत मालाएं
एंडीज पर्वतमाला -यह दक्षिण अमेरिका के पश्चिम में विस्तृत विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला है एवं यह नवीन वलित पर्वत माला है
एकांकागुआ – यह विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी है। जो एक मृत-ज्वालामुखी है।
कोटोपेक्सी – इक्वाडोर में स्थित कोटोपेक्सी विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी है,जो विषुवत् रेखा के समीप स्थित है।
दक्षिण अमेरिका के प्रमुख मरुस्थल
1.अटाकामा मरुस्थल -, चिली और अर्जेंटीना देश की सीमा पर स्थित है, जो एक उष्णकटिबंधीय तटीय मरुस्थल है। अटाकामा मरुस्थल विश्व का सबसे शुष्कतम मरुस्थल है,
2.पेटागोनिया मरुस्थल -पेटागोनिया मरुस्थल, अर्जेन्टीना (Argentina) देश में स्थित एक शीत मरुस्थल है।दक्षिण
अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ और झीलें
1.अमेजन नदी
अपवाह की दृष्टि से अमेज़न नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी तथा विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी हैं (सबसे लंबी – नील नदी) अमेज़न नदी के प्रवाह क्षेत्र में स्थित वन अमेजन वर्षा वन कहलाते है। इस क्षेत्र में विश्व की सबसे सघन वनस्पति पाई जाती है। इन वनों को विश्व के फेफड़े कहा जाता है।
2.पराना व उरुग्वे नदी -पराना व उरूग्वे नदी विश्व के सबसे बड़े ज्वारनदमुख का निर्माण करते हुए, रियो-डी-ला-प्लाटा (Río de la Plata) की खाड़ी में गिरती हैं।
3.ओरिनिको नदी ,ओरिनिको नदी वेनेजुएला देश में प्रवाहित होती है। ओरिनिको की सहायक नदी – चुरूल तथा चुरूल की सहायक नदी-कैरोना है जिस पर विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात – एंजिल जलप्रपात है
झीले (Lakes) :
1 टिटिकाका झील
बोलिविया व पेरू के मध्य टिटिकाका झील एंडीज पर्वत पर स्थित है। जो विश्व की सबसे ऊंची मीठे पानी की झील है। टिटिकाका झील ही विश्व की सबसे ऊंची ऊँची नौगम्य झील है।
2.माराकैबो झील - यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है, जो वेनेजुएला में स्थित है। दक्षिण अमेरिका में यह क्षेत्र खनिज तेल की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। है।
घास के मैदान
1.लानोस - वेनेजुएला में स्थित है, एक उष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है।
2.सैल्वास - ब्राजील देश में विषुवत रेखा के समीप स्थित है।
3.कम्पाज -यह घास का मैदान ब्राजील (Brazil) देश में स्थित है, जो एक उष्ण-कटिबंधीय क्षेत्र में स्थित घास का मैदान है।
4.पम्पास- यह घास का मैदान अर्जेन्टीना देश में स्थित एक शीतोष्ण घास का मैदान है।
यूरोप महाद्वीप
यूरोप महाद्वीप प्रायद्वीपीय महाद्वीप कहलाता है यह एक मात्र है महाद्वीप जहां कोई मरुस्थल नहीं है
प्रमुख पर्वत-आल्प्स - इसका मुख्य विस्तार फ्रांस स्विट्जरलैंड व इटली में है इसका सर्वोच्च शिखर माउंट ब्लैंक है जो फ्रांस और इटली की सीमा के सहारे स्थित हैं यह एक नवीन वलित पर्वतमाला है
पिरेनिज पर्वत-यह एक नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला है, जो स्पेन को फ्रांस से अलग करती हैं।
पेनाइन्स पर्वत
यह पर्वत श्रृंखला यू.के (United Kingdom), का मेरुदण्ड कहलाती हैं।
कॉकेशस पर्वत
यह एक नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला हैं जिसका विस्तार कॉकेशस देशों में हैं। जो निम्न हैं – अजरबैजान आर्मेनिया ,जॉर्जिया इस का सर्वोच्च शिखर माउंट एलब्रुस है जो यूरोप का भी सर्वोच्च शिखर है
यूराल पर्वत
यह एक अवशिष्ट पर्वत श्रृंखला हैं, जो एशिया को यूरोप से अलग करती हैं। यह रूस में स्थित है।
भ्रंश पर्वत
ब्लैक फ़ॉरेस्ट -जर्मनी में स्थित यूरोप का सबसे बड़ा भ्रंश पर्वत हैं । इसी पर्वत श्रृंखला से डेन्यूब नदी का उद्गम होता हैं।
जूरा पर्वत -
यह भ्रंश पर्वत फ्रांस व स्विट्जरलैंड के मध्य सीमा बनाता हैं, जो मुख्यत: स्विट्जरलैण्ड में स्थित हैं।
हार्ज पर्वत, – जर्मनी में स्थित हैं।
ज्वालामुखी पर्वत -
1.स्ट्राम्बोली पर्वत
यह एक सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत हैं, जो भूमध्य सागर में लिपारी द्वीप (इटली – Italy) पर स्थित है। स्ट्राम्बोली पर्वत को भूमध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ कहते हैं।
2.एटना इटली (Italy) देश में स्थित विश्व का प्राचीनतम जागृत ज्वालामुखी
3.विसुवियस
यह ज्वालामुखी पर्वत इटली की मुख्य भूमि पर स्थित है, जो एक प्रसुप्त ज्वालामुखी हैं।
घास के मैदान
स्टेप्स -यह शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान में जो रूस और यूक्रेन में स्थित हैं गेहूं उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है
प्रमुख नदियां-
काला सागर में गिरने वाली प्रमुख नदियाँ
डेन्यूब नदी -यह यूरोप (Europe) की दूसरी सबसे लम्बी नदी है, जिसका उद्गम जर्मनी में Black Forest के जंगलों से होता है। डेन्यूब नदी यूरोप में सर्वाधिक 10 देशों में होकर बहने वाली नदी हैं। इस नदी के तट पर 4 देशों की राजधानी स्थित है, जो निम्न है –
देश — राजधानी
ऑस्ट्रिया (Austria) — विएना (Vienna)
हंगरी (Hungary) — बुडापेस्ट (Budapest)
सर्बिया (Serbia) — बेलग्रेड (Belgrade)
स्लोवाकिया (Slovakia) — ब्रातिस्लावा (Bratislava)
2.निपर नदी
इस नदी के तट पर यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कींव स्थित हैं।
कैस्पियन सागर (Caspian Sea) में गिरने वाली नदियाँ
वोल्गा नदी -यह यूरोप (Europe) की सबसे लम्बी नदी है, जो रूस (Russia) में प्रवाहित होती है।
यूराल नदी -यह नदी एशिया (Asia) को यूरोप (Europe) से अलग करती है।
अन्य नदियाँ
1.पो नदी - पो नदी को इटली की गंगा भी कहते हैं।
2.थेम्स नदी -नदी के किनारे लंदन शहर स्थित है
3.सीन नदी -इसके किनारे पेरिस नगर स्थित है
4.राईन नदी इसे कोयला नदी भी कहती हैं। यह विश्व की व्यस्ततम परिवहन भार वाली नदी है इसके मुहाने पर रॉटरडम बंदरगाह (Rotterdam port) स्थित है जो विश्व का सबसे व्यस्त बंदरगाह हैं।
5.विस्तुला नदी -विस्तुला नदी के तट पर पोलैंड की राजधानी वारसा स्थित है। है।
6.स्प्री नदी -इस नदी के तट पर जर्मनी की राजधानी बर्लिन स्थित है।
झीलें
1.लेडोगा/लादोगा झील – रूस में स्थित, यह यूरोप की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील हैं।
2.ओनेगा झील– रूस में स्थित, यह मीठे पानी की झील हैं।
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
इसे द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है इसकी खोज 1770 में जेम्स कुक के द्वारा की गई।
ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड अनजान देश कहलाते हैं
यह एकमात्र ऐसा महादीप है जहां कोई ज्वालामुखी नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया की भेड़ पालक जाति जेकारू कहलाती है
ऑस्ट्रेलिया को कंगारू का देश कहते हैं
न्यूजीलैंड को कीवी का देश कहते हैं
ओशिनिया महाद्वीप की प्रमुख पर्वतमालाएँ
1.विल्हम पर्वत - ओशिनिया महाद्वीप की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है, जो न्यू गिनी देश में स्थित हैं।
2.ग्रेट डिवाइडिंग रेंज -ऑस्ट्रेलिया -के दक्षिणी पूर्वी भाग में भ्रंश पर्वत स्थित है, जिसकी सबसे ऊँची चोटी कोशिस्को, (ऑस्ट्रेलिया) में स्थित हैं।
दक्षिणी आल्पस -न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर स्थित नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला है, जिसकी सबसे ऊँची पर्वत छोटी माउंट कुक हैं।
ओशिनिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
मर्रे व डार्लिग
इन नदियों के तट पर एडिलेड शहर स्थित हैं।
ओशिनिया महाद्वीप के प्रमुख मरूस्थल
1.महान ऑस्ट्रेलिया मरूस्थल
ऊष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र में स्थित यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उष्ण मरूस्थल है, जिसके 5 प्रमुख भाग है –
ग्रेट सेंडी मरूस्थल
ग्रेट विक्टोरिया मरूस्थल
सिम्पसन मरूस्थल
गिब्सन मरूस्थल
तनामी मरूस्थल
सभी ऑस्ट्रेलिया देश में स्थित है
ओशिनिया महाद्वीप (Oceania Continent) की प्रमुख झीलें
आयर झील
यह इस महाद्वीप की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, इसे आस्ट्रेलिया का मृत हृदय भी कहा जाता है।
ओशिनिया महाद्वीप के प्रमुख घास के मैदान
1.डाउंस
आस्ट्रेलिया, में स्थित यह एक शीतोष्ण घास का मैदान है, जो मेरिनो भेड़ पालन हेतु प्रसिद्ध है तथा विश्व की सर्वाधिक भेड़ें यहाँ पाई जाती हैं।
2.कैंटरबरी
न्यूजीलैण्ड, में स्थित यह एक शीतोष्ण घास के मैदान है, जो भेड़ पालन व गेहूं की खेती हेतु प्रसिद्ध हैं।
अंटार्कटिका महाद्वीप
अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे दक्षिणी महाद्वीप है। इसमें भौगोलिक दक्षिणी ध्रुव शामिल है और यह दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है,
1773 में जेम्स कुक ने अंटार्कटिका की खोज की
27 जनवरी 1820 को फैबियन गोटलिब अंटार्कटिका की मुख्य भूमि पर पहुंचा
रोनाल्ड अमडसन दक्षिण ध्रुव तक पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति 14 दिसंबर 1911 को पोल पर पहुंचे
लेफ्टिनेंट राम चरण लेफ्टिनेंट राम चरण, एक भारतीय नौसेना के मौसम विज्ञानी, अंटार्कटिका जाने वाले पहले भारतीय थे, जब वे 1960 में एक ऑस्ट्रेलियाई ध्रुवीय अभियान के साथ थे।
1960-61 में अंटार्कटिका जाने वाले पहले भारतीय डॉ गिरिराज सिंह सिरोही थे। उन्होंने दक्षिणी ध्रुव पर जैविक घड़ी से संबंधित एक अनूठा प्रयोग किया।
1981-1982 अंटार्कटिका के लिए पहला भारतीय वैज्ञानिक अभियान डॉ. सैयद जहूर कासिम और सी. पी. वोहरा, एच. एन. सिद्दीकी के नेतृत्व में हुआ
1983 में दक्षिण गंगोत्री अंटार्कटिक अनुसंधान आधार, 1989 से मैत्री आधार द्वारा प्रतिस्थापित। 2012 में शुरू किया गया नवीनतम आधार भारती है
राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार वास्कोडिगामा गोवा स्थापित है
अंटार्कटिका को श्वेत महाद्वीप, गतिशील महाद्वीप, वैज्ञानिक खोजों को समर्पित महाद्वीप, शांति का महाद्वीप आदि नामों से जाना जाता है इसे पेंग्विन की भूमि कहा जाता है
अंटार्कटिका का सर्वोच्च शिखर माउंट विंसन मैसिफ है
माउंट इरेबस अंटार्कटिका का एकमात्र जागृत ज्वालामुखी है
लैंबर्ट ग्लेशियर विश्व का सबसे बड़ा ग्लेशियर अंटार्कटिका में स्थित है
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें