1. ग्लोब क्या है?
ग्लोब पृथ्वी के लघु रूप में एक वास्तविक स्वरूप है। विश्व का प्रथम ग्लोब मार्टिन बेहम ने बनाया था
विषुवत वृत्त (भूमध्य रेखा ) क्या है?
2.विषुवत वृत्त ग्लोब पर एक काल्पनिक रेखा है जो ग्लोब को दो बराबर भागों में विभाजित करती है: इसे जीरो डिग्री अक्षांश कहते हैं
उत्तरी गोलार्ध: विषुवत वृत्त के उत्तर में स्थित पृथ्वी के आधे भाग को उत्तरी गोलार्ध कहते है ।
दक्षिणी गोलार्ध: विषुवत वृत्त के दक्षिण में स्थित पृथ्वी के आधे भाग को दक्षिणी गोलार्ध कहते है।
3.पृथ्वी का आकार:
पृथ्वी उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर थोड़ी चपटी है और बीच में उभरी हुई है। पृथ्वी के दो ध्रुव हैं जो उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव हैं। उत्तर ध्रुव के शीर्ष पर ध्रुव तारा एवं दक्षिण ध्रुव के शीर्ष पर क्रॉस तारा चमकता है।
पृथ्वी का आकार जियोड की भांति जो कि जॉन हर्षल ने बताया था|
इसके अलावा कॉपरनिकस वह पहला व्यक्ति था जिसने पृथ्वी को गेंद के समान गोल बताया।
जीन ने पृथ्वी को नाशपति के आकार का बताया एवं न्यूटन ने पृथ्वी को नारंगी के आकार का बताया
4.अक्षांश क्या हैं?
भूमध्य रेखा के तल व पृथ्वी के केंद्र से किसी स्थान की अशों में मापी गई कोणीय दूरी अक्षांश कहलाती है
विषुवतीय वृत्त को शून्य डिग्री अक्षांश भी बोलते है।
भूमध्य रेखा के उत्तर में सभी समानांतर/अक्षांश को उत्तरी अक्षांश कहा जाता है।
भूमध्य रेखा के दक्षिण में सभी अक्षांश को दक्षिणी अक्षांश कहा जाता है।
भूमध्य रेखा के दोनों ओर से दूर जाने पर अक्षांशों की लम्बाई कम होती जाती है अथार्त विषुवत वृत्त सबसे लम्बी तथा ध्रुवो पर अक्षांश की लम्बाई शून्य होती है।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण अक्षांश हैं:
कर्क रेखा: 23.5 N (उत्तर) अक्षांश को कर्क रेखा कहा जाता है।
आर्कटिक सर्कल: 66.5 N अक्षांश को आर्कटिक सर्कल कहा जाता है
मकर रेखा: 23.5 दक्षिण (दक्षिण) अक्षांश को मकर रेखा कहा जाता है
अंटार्कटिक वृत्त: 66.5 दक्षिण अक्षांश को अंटार्कटिक वृत्त कहा जाता है।
किसी भी स्थान का अक्षांश ज्ञात करने के लिए सेक्सटैंट उपकरण का उपयोग करते हैं
दो अक्षांश रेखाओं के मध्य की दूरी 111 किमी होती है
अक्षांश रेखाओं के मध्य की दूरी कटिबंध या जोन कहलाती है
5.देशांतर क्या हैं? ग्रीनविच के तल व पृथ्वी के केंद्र से किसी स्थान की कोणीय दूरी उस स्थान का देशांतर कहलाती है
किसी भी स्थान का देशांतर क्रोनोमीटर यंत्र से ज्ञात किया जा सकता है
देशांतर उत्तरी ध्रुवों से दक्षिणी ध्रुवों तक जाने वाली काल्पनिक रेखाएँ हैं।
ध्रुवों पर देशांतरों के बीच की दुरी शून्य होती है तथा विषुवतीय रेखा पर सबसे ज्यादा होती है अतः देशांतरों के बीच की दुरी ध्रुवो की और जाने पर घटती है।
अक्षांशों के विपरीत, सभी देशांतर की लंबाई समान होते हैं।
ग्रीनविच से गुजरने वाले देशांतर को मुख्य याम्योत्तर कहते है और इसका मान शून्य (0) डिग्री होता है। मुख्य याम्योत्तर से 180 डिग्री पूर्व और 180 डिग्री पश्चिम तक गणना करते है।
180 डिग्री पूर्व और 180 डिग्री पश्चिम देशांतर रेखा एक ही होती है।
मुख्य याम्योत्तर से 180 डिग्री पूर्व याम्योत्तर को पूर्वी गोलार्ध कहते है तथा मुख्य याम्योत्तर से 180 डिग्री पश्चिम याम्योत्तर को पश्चिम गोलार्ध कहते है।
समय का निर्धारण , अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा
➤ समय का निर्धारण:- एक देशांतर का अंतर होने पर समय में 4 मिनट का अंतर होता है ।चूँकि पृथ्वी पश्चिम से पूरब की ओर घूमती है। फलतः पूरब की ओर बढ़ने पर प्रत्येक देशांतर पर समय 4 मिनट बढ़ता जाता है तथा पश्चिम जाने पर प्रत्येक देशांतर पर समय 4मिनट घटता जाता है।
➤ अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा :- 180° देशांतर रेखा के समांतर अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा खींची गई है
➤1884 ईसवी में वाशिंगटन में संपन्न इंटरनेशनल मेरिडियन कॉन्फ्रेंस में 180 वे याम्योत्तर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा निर्धारित किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि विभिन्न देशों के मध्य यात्रियों को कुछ स्थानों पर 1 दिन का अंतर होने के कारण परेशानी ना हो।
➤ अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा आर्कटिक सागर, चुकची सागर, बेरिंग स्ट्रेट व प्रशांत महासागर से गुजरती है ।
➤ ग्रीनविच मेरिडियन से गणना करते हुए इस रेखा (180 याम्योत्तर) के पूर्व क्षेत्र एक दिन आगे होंगे या दूसरे शब्दों में इस रेखा से पश्चिम वाले क्षेत्रों से 12 घंटे आगे होंगे। अर्थात अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के पूर्व व पश्चिम में 1 दिन का अंतर पाया जाता है।
➤ 0° से 180° डिग्री पूर्व की ओर जाने पर 12 घंटे की अवधि लगती है एवं यह ग्रीनविच समय से 12 घंटे आगे होता है। इसी प्रकार 0° से 180° पश्चिम की ओर जाने पर ग्रीनविच समय से 12 घंटे का समय मिलता है। यही कारण है कि 180° पूर्व एवं पश्चिम देशांतर में कुल 24 घंटे अर्थात 1 दिन-रात का अंतर होता है।
➤ जब कोई जलयान अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को पार कर पश्चिम दिशा में यात्रा करता है तो 1 दिन जोड़ दिया जाता है एवं जब पूर्व दिशा में यात्रा करता है तो 1 दिन घटा दिया जाता है।
➤ साइबेरिया को विभाजित होने से बचाने एवं साइबेरिया को अलास्का से अलग करने के लिए 75°उत्तरी अक्षांश पर यह पूर्व की ओर मोड़ी गयी है। बेरिंग सागर में यह रेखा पश्चिम की ओर मोड़ी गयी। फिजी द्वीप समूह एवं न्यूजीलैंड के विभिन्न भागों को एक साथ रखने के लिए यह रेखा दक्षिणी प्रशांत महासागर में पूर्व दिशा की ओर मोड़ी गई है।
नोट:- बेरिंग जलसंधि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानांतर स्थित है।
➤ समय जोन व मानक समय :- विश्व को 24 समय जोन में विभाजित किया गया है।
➤ इन समय जोनों को ग्रीनविच मीन टाइम व मानक समय में 1 घंटे के अंतराल के आधार पर विभाजित किया गया है अर्थात प्रत्येक जोन 15° के बराबर होता है । ग्रीनविच याम्योत्तर 0° देशांतर पर है जो कि ग्ब्रिटेन ,स्पेन ,अल्जीरिया ,फ्रांस ,माले ,बुर्किनाफासो ,घाना व दक्षिणी अटलांटिक समुद्र से गुजरता है।
➤ प्रत्येक देश का मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) से आधा घंटे के गुणक के अंतर पर निर्धारित किया जाता है।
➤ मानक समय स्वेछा से चयनित याम्योत्तर का स्थानीय समय होता है जो एक विशिष्ट क्षेत्र या देश के लिए मानक समय निर्धारित करता है।
➤ भारत में 820 30’ पूर्वी देशांतर जो इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरती है, के समय को मानक समय माना गया है। यह समय ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) से 5:30 घंटा आगे है। अतः जब ग्रीनविच में दोपहर के 12 बजे हो तो उस समय भारत में शाम के 5:30 बजेंगे।
नोट:- कुछ देशों में अत्यधिक देशांतरीय विस्तार के कारण एक से अधिक मानक समय की व्यवस्था की गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका में 6. समय ज़ोन ,रूस में 11 समय जोन की व्यवस्था की गई है।
Q1. भूमध्य रेखा से उत्तर या दक्षिण किसी दिए गये स्थान की कोणीय दूरी क्या कहलाती है ?
A.प्रधान देशांतर B.देशांतरC.अक्षांश✓D.इनमें से कोई नहीं
Q2. निम्नलिखित में से कौन - सा वृहत वृत्त (Great Circle) का उदाहरण है ?
A.कर्क रेखाB.मकर रेखाC.भूमध्य रेखा✓D.आर्कटिक रेखा
Q3. ट्रॉपिक ऑफ़ कैंसर (Tropic of Cancer) निम्न में से क्या है ?
A.एक प्रकार की रक्त संबंधी बीमारी B.कैंसर की रोकथाम का एक वैज्ञानिक उपकरण
C.23½ डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा✓ D.23½ डिग्री दक्षिणी अक्षांश रेखा
Q4. ध्रुवों की तरफ जाने पर अक्षांश रेखाओ के व्यास की प्रक्रति कैसी होती है ?
A.यह स्थिर रहता है | B.यह घटता है✓ | C.यह बढ़ता है | D.पहले घटता है पुन: बढ़ता है |
Q5. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए -
सूची -सूची-II 1
I A. भूमध्य रेखा। 1. 66½° दक्षिण
B. कर्क रेखा 2. 66½° उत्तर
C. मकर रेखा। 3. 0°
D. आर्कटिक वृत्त 4. 23½° उत्तर
E. अन्टार्क्टिक वृत्त 5. 23½° दक्षिण
A.A - 5, B - 4, C - 3, D - 1, E - 2
B.A - 3, B - 4, C - 5, D - 2, E - 1✓
C.A - 2, B - 1, C - 3, D - 4, E - 5
D.A - 4, B - 3, C - 2, D - 5, E - 1
Q6.धरातल पर 1 डिग्री अक्षांश की दूरी निम्न में से किसके बराबर होती है ?
A.11 किमी.B.111 किमी✓.C.21 किमी. D.121 किमी.
Q7.भूमध्य रेखा के अतिरिक्त कौन - सी अक्षांश रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में विभाजित करती है ?
A.23½° NB.23½° S C.66½° N एवं 66½° SD.कोई भी अक्षांश नहीं✓
Q8.मकर रेखा अथवा 23½° दक्षिणी अक्षांश वृत्त निम्नलिखित में से कहाँ से होकर गुजरती है ?
A.जिम्बाब्वेB.मालागासी✓C.भारत D.ग्रीनलैंड
Q9.वह काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी को दो भागो में बाँटती है, क्या कहलाती है ?
A.भूमध्य रेखा✓B.कर्क रेखाC.मकर रेखा D.इनमें से कोई नहीं
Q10.अक्षांश भूपृष्ट पर भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण एक बिंदु की कोणीय दूरी है, जो -
A.पृथ्वी के केंद्र से मापी जाती है। ✓ B.भूमध्य रेखा से मापी जाती है
C.कर्क रेखा या मकर रेखा से मापी जाती है D.ध्रुवों से मापी जाती है
Q11.दोनों ध्रुवों को जोड़ने वाली वह काल्पनिक रेखा जो भूमध्य रेखा को समकोण पर प्रतिच्छेद करती है, क्या कहलाती है
A.मध्याह्न✓B.देशांतर✓C.अक्षांश D.इनमें से कोई नहीं
Q12.दो देशांतर रेखओँ के बीच की दूरी निम्न में से किस नाम से जानी जाती है ?
A.बेल्ट B.गोरे✓ C.काले D.समय पेटी
Q13.एक देशांतर से दूसरे देशांतर के बीच कितना समयांतराल होता है ?
A.4 मिनट ✓B.1 घंटा C.15 मिनट D.12 घंटे
Q14.वह अक्षांश रेखा जिस पर सदैव दिन व रात की अवधि समान रहती है -
A.भूमध्य रेखा✓ B.कर्क रेखा C.मकर रेखा D.हिंज रेखा
Q15.पृथ्वी पर सबसे उच्चतम तापक्रम रिकॉर्ड किये जाते हैं -
A.भूमध्य रेखा पर B.10 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर C.20 डिग्री ✓उत्तरी अक्षांश पर D.25 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर
Q16.निम्नलिखित में से कौन - सा कथन असत्य है ?
A.देशांतर रेखाओं की कुल संख्या 180 है |✓
B.किसी भी स्थान की ग्रीनविच रेखा से कोणीय दूरी को उस स्थान का देशांतर कहा जाता है |
C.देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी विषुवत रेखा पर अधिकतम एवं ध्रुवों पर शून्य होती है |
D.विषुवत रेखा पर देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी 111.3 किमी होती है |
Q17.निम्नलिखित में से कौन - सा कथन असत्य है ?
A.विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी में आंशिक रूप से वृद्धि होती है |
B.किसी भी स्थान की प्रधान याम्योत्तर से कोणीय दूरी को उस स्थान का अक्षांश कहा जाता है |✓
C.विषुवत रेखा एक वृहत वृत्त है |
D.सभी देशांतर रेखाएं वृहत वृत्त है |
Q18.दो अक्षांश रेखओँ के बीच की दूरी लगभग होती है -
A.111 मील✓B.121 मीलC.111 किमीD.121 किमी
Q19.1 डिग्री देशांतर की सर्वाधिक दूरी कहाँ पर होगी ?
A.कर्क रेखा परB.मकर रेखा परC.विषुवत रेखा पर✓D.इसमें से कोई नहीं
Q20.कुल अक्षांशों की संख्या कितनी है ?
A.66 B.90 C.180✓ D.360
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें