अफ्रीका महाद्वीप का सामान्य परिचय, अफ्रीका महाद्वीप के पर्वत पठार, अफ्रीका महाद्वीप की नदियां तथा झीलें




अफ्रीका महाद्वीप

अफ्रीका उपनाम 

अंध महाद्वीप ,काला महाद्वीप ,पठारी महाद्वीप भी कहा जाता है | 

अफ्रीका विश्व का एकमात्र महाद्वीप, जहाँ से कर्क रेखा, विषुवत रेखा ,मकर रेखा,  ग्रीनविच गुजरती 

अफ्रीका एकमात्र महाद्वीप है जो चारों गोलार्द्ध में स्थित है


अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पर्वत- 

1.एटलस पर्वतमाला : अफ्रीका की एकमात्र नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला है, जिसका  विस्तार 3 देशों – अल्जीरिया, मोरक्को, ट्यूनीशिया में है ।

2.किलिमंजारो पर्वत - अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी है, जो तन्जानिया (Tanzania) में स्थित है।

3.कैमरून पर्वत -यह पश्चिम अफ्रीका का एकमात्र जागृत ज्वालामुखी है ,

अफ्रीका के प्रमुख पठार

 कटंगा पठार- यह कांगो में स्थित है तांबा तथा हीरा उत्पादन हेतु प्रसिद्ध।

अफ्रीका के प्रमुख मरुस्थल

1.सहारा मरूस्थल- अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित सहारा मरूस्थल (Sahara Desert) विश्व का सबसे बड़ा गर्म मरुस्थल है।

2.कालाहारी मरूस्थल -कालाहारी मरुस्थल का विस्तार अफ़्रीका के बोत्सवाना, नामीबिया तथा दक्षिण अफ़्रीका मैं है।

3 नामिब मरूस्थल-  नामीबिया देश में स्थित है।

अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ 

1.नील नदी - यह विश्व की सबसे लंबी नदी है ,यह विक्टोरिया झील से निकलती है एवं भूमध्य सागर में विलीन होती है सूडान की राजधानी खार्तूम तथा मिस्र की राजधानी काहिरा नदी के किनारे स्थित है   है।  मिस्र  में नील नदी पर आस्वान बांध व नासिर झील  स्थित है।मिस्त्र को नदी का वरदान कहा है।

2.कांगो/जायरे नदी  कांगो नदी विषुवत् रेखा को 2 बार काटती हैं। कांगो नदी पर ही स्टेनले तथा लिविंगस्टोन जलप्रपात है।

3.जाम्बेजी नदी -

यह नदी जाम्बिया व जिम्बाब्वे के मध्य सीमा निर्धारित करती है।इस नदी पर विक्टोरिया जल प्रपात स्थित है। जाम्बेजी नदी पर स्थित करीबा बांध अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा जल विद्युत उत्पादक केन्द्र है।

4.लिम्पोपो नदी - दक्षिण अफ्रीका में प्रवाहित होती है, जो मकर रेखा को 2 बार काटती है।

5.नाईजर नदी- इसे ताड़ तेल की नदी कहा जाता है


अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख झीलें

1. विक्टोरिया झील अफ्रीका  की सबसे बड़ी झील है। यह झील विषुवत रेखा पर स्थित है।

विक्टोरिया झील 3 देशों की सीमा की स्पर्श करती  हैं – केन्या,तंजानिया, यूगांडा

2.टगान्यीका झील 

टगान्यीका झील अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील हैं। पानी) है, जो घाना देश में स्थित है।

3.चाड झील 

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। जो चाड देश में स्थित है।

घास के मैदान

1.सवाना -मध्य अफ्रीका में उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में मिलने वाले घास के मैदानों को सवाना कहा जाता है।

2.वेल्ड -दक्षिण अफ्रीका के शीतोष्ण घास के मैदानों को वेल्ड  कहा जाता है। 

मुख्य जल संधियां

1.जिब्राल्टर जलसंधि-  मोरक्को अफ्रीका को स्पेन यूरोप से पृथक करती है एवं भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ दिया इसे भूमध्य सागर की कुंजी कहा जाता है

2. मोजांबिक चैनल-  यह मेडागास्कर को अफ्रीका की मुख्य भूमि से अलग करता है

नहर- स्वेज नहर यह भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है 18 69 में  खोला गया


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें