एशिया महाद्वीप यह विश्व में जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है
उपनाम- विषमताओं का महाद्वीप, महाद्वीपों का महाद्वीप,सभ्यताओं का पालना
प्रमुख पर्वत -
हिमालय- विश्व की नवीनतम वलित पर्वत श्रृंखला है यह पाकिस्तान भारत भूटान नेपाल चीन में विस्तृत है, इस का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट है जो विश्व का भी सर्वोच्च शिखर है यह नेपाल में चीन की सीमा पर स्थित है इसे नेपाल में सागरमाथा तथा चीन में चोमोलूंगमा कहते हैं 1953 में तेनजिंग नोर्गे तथा न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी ने एवरेस्ट को प्रथम बार फतह किया
अराकान योमा -पर्वत माला म्यांमार यह नवीन वलित पर्वत है
हिंदूकुश पर्वत माला -अफगानिस्तान पाकिस्तान में विस्तृत नवीन वलित पर्वत माला
सुलेमान तथा किरथर- पर्वतमाला पाकिस्तान
कुनलुन -पर्वतमाला चीन नवीन वलित पर्वत है
आदम चोटी -श्रीलंका
प्रमुख पठार
1.तिब्बत का पठार -चीन विश्व का सर्वोच्च पठार है
2.पामीर का पठार -मध्य एशिया देशों ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, आदि में स्थित है। पामीर विश्व की छत कहलाता
प्रमुख मरुस्थल
1.अरब का मरुस्थल- विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उष्ण मरुस्थल है यह सऊदी अरब में स्थित है
2. थार का मरुस्थल -यह मुख्यतः भारत व पाकिस्तान में स्थितहै
3.गोबी मरुस्थल - मंगोलिया में विस्तृत स्थल पर स्थित विश्व का सबसे बड़ा शीत मरुस्थल है
4.तकला माकन- चीन में स्थित एक शीत मरुस्थल ह
एशिया की प्रमुख नदियां
1.यांगत्से नदी - चीन । यह एशिया की सबसे लम्बी नदी है, यांगत्से नदी (Yangtze River) के तट पर वुहान (Wuhan) व शंघाई (Shanghai) स्थित हैं।
2.हवांग हो - चीन । इसे पीली नदी (Yellow River) भी कहा जाता है। इसे चीन का शोक भी कहा जाता है।
3.सिक्यांग नदी -चीन । में प्रवाहित होने वाली नदी है, जिसके तट पर हांगकांग नगर स्थित है।
4. दजला-फरात नदियां यह इराक की एक मुख्य नदी है, जिसे मेसापोटामिया सभ्यता की जन्मभूमि कहा जाता है। टिगरिस नदी के तट पर बगदाद स्थित हैं।दजला (टिगरिस) व फरात (यूफ्रेटस) नदियों का दोआब शत-अल-अरब का मैदान कहलाता है।
5.लीना नदी – इस नदी का उद्गम बैकाल झील से होता है तथा इसका निकास लप्टेव सागर में होता है
6..येनेसी नदी -आर्कटिक सागर में विलीन होती है
7.ओब -आर्कटिक सागर में विलीन होती है
प्रमुख झीलें
1.कैस्पियन सागर -मध्य एशिया में स्थित यह विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है
2.बैकाल झील -यह रूस के साइबेरिया में स्थित विश्व की सबसे गहरी झील है
3.अरल सागर -यह कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान की सीमा पर स्थित है झील है जिसमें आमू दरिया तथा सीर दरिया आकर विलीन होती हैं
4.पैगांगसो -यह विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील है जो कि भारत और तिब्बत में स्थित है
5.वान झील -तुर्की यह विश्व की सर्वाधिक खारी झील है
6.मृत सागर- यह जॉर्डन व इजराइल की सीमा पर स्थित विश्व की दूसरी सर्वाधिक खारी झीलें एवं विश्व का निम्नतम बिंदु है
प्रमुख घास के मैदान
1.स्टैपी.- यह शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान है जिनका विस्तार मध्य एशिया में है,, यह गेहूं उत्पादन के लिए जाने जाते हैं
एशिया की प्रमुख जल संधियां
1.मलक्का जलसंधि - यह मलेशिया तथा सुमात्रा के मध्य में है।
2.लुजोन जलसंधि - यह ताइवान तथा लुजोन द्वीप फिलीपींस के मध्य है।
3.फॉरमोसा जलसंधि - यह ताईवान तथा चीन के मध्य है।
4.बास्फोरस जलसंधि - कालासागर तथा मरमरा सागर को जोड़ती है तथा उत्तरी तुर्की तथा दक्षिण तुर्की को अलग करती है ।
5.बाब एल मडेब जलसंधि - लालसागर को अदन की खाड़ी से जोड़ती है तथा यमन (एशिया) और जिबूती (अफ्रीका) को अलग करती है। इसे आँसुओं का द्वार भी कहते हैं।
6.हारमुज जलसंधि- फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ती है तथा ईरान को ओमान से अलग करती है ।
7. बेरिंग जल संधि- यह बेरिंग सागर को चुकची सागर से जोड़ती है जबकि साइबेरिया को अलास्का से अलग करते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें