दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
यह विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है इसे त्रिभुजाकार महाद्वीप पक्षियों का महाद्वीप आदि नामों से जाना जाता है
प्रमुख पर्वत मालाएं
एंडीज पर्वतमाला -यह दक्षिण अमेरिका के पश्चिम में विस्तृत विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला है एवं यह नवीन वलित पर्वत माला है
एकांकागुआ – यह विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी है। जो एक मृत-ज्वालामुखी है।
कोटोपेक्सी – इक्वाडोर में स्थित कोटोपेक्सी विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी है,जो विषुवत् रेखा के समीप स्थित है।
दक्षिण अमेरिका के प्रमुख मरुस्थल
1.अटाकामा मरुस्थल -, चिली और अर्जेंटीना देश की सीमा पर स्थित है, जो एक उष्णकटिबंधीय तटीय मरुस्थल है। अटाकामा मरुस्थल विश्व का सबसे शुष्कतम मरुस्थल है,
2.पेटागोनिया मरुस्थल -पेटागोनिया मरुस्थल, अर्जेन्टीना (Argentina) देश में स्थित एक शीत मरुस्थल है।दक्षिण
अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ और झीलें
1.अमेजन नदी
अपवाह की दृष्टि से अमेज़न नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी तथा विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी हैं (सबसे लंबी – नील नदी) अमेज़न नदी के प्रवाह क्षेत्र में स्थित वन अमेजन वर्षा वन कहलाते है। इस क्षेत्र में विश्व की सबसे सघन वनस्पति पाई जाती है। इन वनों को विश्व के फेफड़े कहा जाता है।
2.पराना व उरुग्वे नदी -पराना व उरूग्वे नदी विश्व के सबसे बड़े ज्वारनदमुख का निर्माण करते हुए, रियो-डी-ला-प्लाटा (Río de la Plata) की खाड़ी में गिरती हैं।
3.ओरिनिको नदी ,ओरिनिको नदी वेनेजुएला देश में प्रवाहित होती है। ओरिनिको की सहायक नदी – चुरूल तथा चुरूल की सहायक नदी-कैरोना है जिस पर विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात – एंजिल जलप्रपात है
झीले (Lakes) :
1 टिटिकाका झील
बोलिविया व पेरू के मध्य टिटिकाका झील एंडीज पर्वत पर स्थित है। जो विश्व की सबसे ऊंची मीठे पानी की झील है। टिटिकाका झील ही विश्व की सबसे ऊंची ऊँची नौगम्य झील है।
2.माराकैबो झील - यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है, जो वेनेजुएला में स्थित है। दक्षिण अमेरिका में यह क्षेत्र खनिज तेल की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। है।
घास के मैदान
1.लानोस - वेनेजुएला में स्थित है, एक उष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है।
2.सैल्वास - ब्राजील देश में विषुवत रेखा के समीप स्थित है।
3.कम्पाज -यह घास का मैदान ब्राजील (Brazil) देश में स्थित है, जो एक उष्ण-कटिबंधीय क्षेत्र में स्थित घास का मैदान है।
4.पम्पास- यह घास का मैदान अर्जेन्टीना देश में स्थित एक शीतोष्ण घास का मैदान है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें