यूरोप महाद्वीप का सामान्य परिचय, यूरोप महाद्वीप के पर्वत पठार मैदान, यूरोप महाद्वीप की नदियां तथा झीलें





 यूरोप महाद्वीप

यूरोप महाद्वीप प्रायद्वीपीय महाद्वीप कहलाता है यह एक मात्र है महाद्वीप जहां कोई मरुस्थल नहीं है


प्रमुख पर्वत-आल्प्स - इसका मुख्य विस्तार फ्रांस स्विट्जरलैंड व इटली में है इसका सर्वोच्च शिखर माउंट ब्लैंक है जो फ्रांस और इटली की सीमा के सहारे स्थित हैं यह एक नवीन वलित पर्वतमाला है

पिरेनिज पर्वत-यह एक नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला है, जो स्पेन  को फ्रांस  से अलग करती हैं।

पेनाइन्स पर्वत 

यह पर्वत श्रृंखला यू.के (United Kingdom), का मेरुदण्ड कहलाती हैं।

कॉकेशस पर्वत 

यह एक नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला हैं जिसका विस्तार कॉकेशस देशों  में हैं। जो निम्न हैं – अजरबैजान आर्मेनिया ,जॉर्जिया इस का सर्वोच्च शिखर माउंट एलब्रुस है जो यूरोप का भी सर्वोच्च शिखर है

यूराल पर्वत 

यह एक अवशिष्ट पर्वत श्रृंखला हैं, जो एशिया को यूरोप से अलग करती हैं। यह रूस में स्थित है। 

भ्रंश पर्वत

ब्लैक फ़ॉरेस्ट -जर्मनी में स्थित यूरोप का सबसे बड़ा भ्रंश पर्वत हैं । इसी पर्वत श्रृंखला से डेन्यूब नदी का उद्गम होता हैं।

जूरा पर्वत -

यह भ्रंश पर्वत फ्रांस व स्विट्जरलैंड के मध्य सीमा बनाता हैं, जो मुख्यत:  स्विट्जरलैण्ड में स्थित हैं।

हार्ज पर्वत,  – जर्मनी में स्थित हैं।

ज्वालामुखी पर्वत -

1.स्ट्राम्बोली पर्वत 

यह एक सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत हैं, जो भूमध्य सागर में लिपारी द्वीप (इटली – Italy) पर स्थित है। स्ट्राम्बोली पर्वत को भूमध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ कहते हैं।

2.एटना  इटली (Italy) देश में स्थित विश्व का प्राचीनतम जागृत ज्वालामुखी

3.विसुवियस  

यह ज्वालामुखी पर्वत इटली की मुख्य भूमि पर स्थित है, जो एक प्रसुप्त ज्वालामुखी हैं। 

घास के मैदान

स्टेप्स -यह शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान में जो रूस और यूक्रेन में स्थित हैं गेहूं उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है

प्रमुख नदियां-

काला सागर में गिरने वाली प्रमुख नदियाँ

डेन्यूब नदी -यह यूरोप (Europe) की दूसरी सबसे लम्बी नदी है, जिसका उद्गम जर्मनी में Black Forest के जंगलों से होता है। डेन्यूब नदी यूरोप में सर्वाधिक 10 देशों में होकर बहने वाली नदी हैं।  इस नदी के तट पर 4 देशों की राजधानी स्थित है, जो निम्न है –


देश                              —      राजधानी 


ऑस्ट्रिया (Austria)          —       विएना (Vienna)

हंगरी (Hungary)            —       बुडापेस्ट (Budapest)

सर्बिया (Serbia)              —       बेलग्रेड (Belgrade)

स्लोवाकिया (Slovakia)    —       ब्रातिस्लावा (Bratislava)

2.निपर नदी 

इस नदी के तट पर यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कींव स्थित हैं।


कैस्पियन सागर (Caspian Sea) में गिरने वाली नदियाँ

वोल्गा नदी -यह यूरोप (Europe) की सबसे लम्बी नदी है, जो रूस (Russia) में प्रवाहित होती है।

यूराल नदी -यह नदी एशिया (Asia) को यूरोप (Europe) से अलग करती है।


अन्य नदियाँ 

1.पो नदी - पो नदी को इटली की गंगा भी कहते हैं।

2.थेम्स नदी -नदी के किनारे लंदन शहर स्थित है

3.सीन नदी -इसके किनारे पेरिस नगर स्थित है

4.राईन नदी  इसे कोयला नदी भी कहती हैं। यह विश्व की व्यस्ततम परिवहन भार वाली नदी है इसके मुहाने पर रॉटरडम बंदरगाह (Rotterdam port) स्थित है जो विश्व का सबसे व्यस्त बंदरगाह हैं।

5.विस्तुला नदी -विस्तुला नदी  के तट पर पोलैंड की राजधानी वारसा स्थित है। है।

6.स्प्री नदी -इस नदी के तट पर जर्मनी की राजधानी बर्लिन  स्थित  है।

झीलें

1.लेडोगा/लादोगा झील – रूस में स्थित, यह यूरोप की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील हैं।

2.ओनेगा झील– रूस में स्थित, यह  मीठे पानी की झील हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें